राज्यपाल ने शामती में भारी वर्षा से हुई क्षति का लिया जायज़ा

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

12 जुलाई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जि़ला के शामती में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति का जायज़ा लिया और जि़ला प्रशासन को उचित निर्देश जारी किए।
राज्यपाल आज सोलन के शामती पहंुचे। उन्होंने शामती में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से अवरूद्ध सोलन-राजगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। भारी वर्षा के कारण शामती में हुए भूस्खलन एवं चट्टानों के गिरने से सोलन-राजगढ़ मार्ग अवरूद्ध हो गया है तथा इस कारण कुछ आवासों को भी नुकसान पहंुचा है।
राज्यपाल ने जि़ला प्रशासन को निर्देश दिए कि अवरूद्ध मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को राहत एवं बचाव के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएं।
उन्होंने उपायुक्त सोलन एवं पुलिस अधीक्षक सोलन को सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह सहित जि़ला के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News