राजस्थान जीत, भाजपा को झूठे वायदों का जवाब

Arki Politics

डीएनएन अर्की (आशीष)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की बैठक ब्लाक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राजस्थान में हुए उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने तीनों सीटें जितने पर खुशी व्यक्त की गई व कहा कि ये कांग्रेस विचारधारा की जीत है व भाजपा की गलत नीति झूठे वायदों का जवाब है। केन्द्र सरकार द्वारा 2018 वर्ष के बजट में आमजन खास तौर पर मध्यमवर्ग की अनदेखी की गई व आयकर दरों में कोई भी राहत न देने पर निन्दा की गई। हिमाचल प्रदेश में रेल सेवा विस्तार के लिए भी कोई बजट प्रावधान नही किया गया है, इस बजट में सिर्फ पूंजीपतियों के ध्यान रखा गया है। केन्द्र सरकार आम जन के हितों की सुरक्षा करने मर अस्मथज़् रही है। आगामी लोकसभा चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है जिस तरह से पूर्व सरकार द्वारा पिछले छ: महीनों में खोले गए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का विचार उनकी मानसिकता दर्शाता है। ब्लाक कांग्रेस इस फैसले का पूरा जोर विरोध करेगी।आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

News Archives

Latest News