राजगढ़ में 50 टीन बिरोजा बरामद, पिकअप में अवैध रूप से हो रही थी सप्लाई

Crime Himachal News Others Sirmaur

DNN राजगढ़

02 नवंबर। उपमंडल राजगढ़ में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजे के 50 टीन पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम यशवंतनगर के आसपास सामान्य गश्त पर थी। इसी बीच सनौरा से गिरीपुल की तरफ आ रही एक बोलेरो पिकअप नंबर-एचपी ए-7120 को पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान पिकअप में प्लास्टिक की क्रेट लदी हुई थी, जिसके नीचे बिरोजा के 50 टीन बरामद हुए। पुलिस द्वारा बिरोजे से संबंधित कागजात मांगने पर वाहन चालक कोई कागजाज पेश नहीं कर सका। लिहाजा पुलिस ने 50 टीन बिरोजा अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह व्यक्ति बिरोजा कहां से लाया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

News Archives

Latest News