Dnewsnetwork सोलन, 5 जून :
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सोलन में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के प्रशिक्षुओं और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या (Principal) इंजीनियर नवीन कुमारी तथा स्टाफ के अन्य सदस्य पुनीत पाठक,नरेंदर कुमार,सनी कुमार, अनिल कुमार,अमित परिहार, रमेश शर्मा, पवन भाटिया,रेनू वर्मा, हेमलता भरद्वाज तथा शिष्टा पराशर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ‘शिक्षा क्रांति’ संस्था से सत्यम जी ने विशेष तौर पर शिरकत की और पर्यावरण जागरूकता अभियान में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।














