DNN नालागढ़
15 मार्च राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी एक कैरियर परामर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय सोलन की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में विद्यालय के 10 + 1 तथा 10 + 2 कक्षाओं के विभिन्न विषयों में पढ़ाई कर रहे लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में रोजगार कार्यालय सोलन की यूथ प्रोफेशनल श्यामली ठाकुर व रोजगार अधिकारी बद्दी देवेंद्र कुमार के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सहायक लोक संपर्क अधिकारी बलवीर भारद्वाज ने भी छात्र छात्राओं को कैरियर के चयन तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आने वाली चुनौतियां तथा अवसरों बारे बच्चों को अवगत करवाया।यूथ प्रोफेशनल श्यामली ठाकुर ने छात्र छात्राओं को पेशे के रूप में विभिन्न विषयों के चयन तथा इससे संबंधित बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा श्रम एवं रोजगार विभाग के माध्यम से संचालित कौशल विकास भत्ता योजना,औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। रोजगार अधिकारी बद्दी देवेंद्र देवेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को परीक्षाओं की तनाव रहित तैयारी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतरीन इस्तेमाल बारे महत्वपूर्ण परामर्श दिया। उन्होंने छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल तथा इसके दुष्प्रभावों बारे आगाह किया। सहायक लोक संपर्क अधिकारी नालागढ़ बलवीर भारद्वाज ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्य प्रणाली बारे बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा उनके विभाग में विभिन्न पदों के लिए अवसर पाने संबंधी शैक्षणिक योग्यताओं बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी, व्यवसायिक तथा पेशेवर शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार के अतिरिक्त स्वरोजगार एक बेहतर विकल्प है तथा हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र सरकार की अनेक स्वरोजगार योजनाएं इस दिशा में मददगार साबित हो रही हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सभी वक्ताओं से विभिन्न विषयों बारे सवाल भी किए जिस के वारे में सभी वक्ताओं द्वारा सरल भाषा में विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में रोजगार विभाग की ओर से उपस्थित छात्र छात्राओं को निशुल्क पैन तथा नोटबुक वितरित की गईं।इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामू व सदस्य अशोक कुमार सहित विद्यालय के अध्यापक गण भी उपस्थित थे।















