राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में नशा मुक्त हिमाचल अभियान आयोजित

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़

ज़िला सोलन के नालागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की प्रधानाचार्य सपना संजय पंडित ने की।
शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे जैसी कुरिति के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रयास ‘नशा मुक्त हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल’ के बारे में गहन जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को नशे के प्रकार तथा इससे शरीर एवं मस्तिष्क पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों को नशे के विभिन्न प्रकार एवं उनसे दूर रहने के उपायों की जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों एवं योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भाषण व नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
तहसील कल्याण अधिकारी नालागढ़ कर्ण वर्मा, महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News