राजकीय कन्या वरिष्ट पाठशाला लक्कड़ बाज़ार मे 7 दिवसीय NCC समारोह का समापन

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

9 अक्तूबर। शिमला के राजकीय कन्या वरिष्ट पाठशाला लक्कड़ बाज़ार में (NCC) के समापन समारोह में शिमला के सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमरा मुख्य अतिथि शामिल हुए,और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की ,इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ट पाठशाला की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती मधु  ने मुख्य अतिथि  का स्वागत किया और पाठशाला की तरफ से उन्हे समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गिया।
पाठशाला  की NCC की इंचार्ज मिनल शर्मा ने पाठशाला मे चल रहे NCC के 7 दिन से चल रहे कार्यकम के बारे मे जानकारी दी और कार्यकम मे भाग ले रही छात्राओं की गतिविधियों के बारे मे बताया।

समापन समारोह मे अंत मे मुख्य अतिथि श्री हिमांशु कुमरा ने विभिन गतिविधियो मे सफल रहे प्रतिभागियों को समृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया और अपने सम्बोधन मे हिमांशु कुमरा ने सभी बच्चों को उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। अंत  वाइस प्रिंसिपल ने मुख्या अथिति और सभी स्टाफ का धन्यवाद किया।
हिमांशु कुमरा ने  भी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मधु वरिष्ट, और NCC की इंचार्ज मिनल शर्मा का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उनके साथ उनके समस्त परिवार वाले भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News