DNN परवाणू
परवाणू में एक महिला का एटीएम बदलकर उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एक महिला जगतमनी निवासी ठियोग शिमला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह यहां पर एक कंपनी में नौकरी करती है तथा इसकी तनख्वाह हर महीने इसके बैंक खाता में आती है।
बैंक से पैसे निकलाने के लिए यह एटीएम का प्रयोग करती है। यह जब परवाणू बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंची तो एटीएम से पैसे निकलने के बाद रसीद नहीं निकली। इस दौरान इसके पीछे खड़े एक व्यक्ति इसे बोला कि वह इसे एटीएम कार्ड दे और वह इसे रसीद निकालकर दे देगा। इसके बाद व्यक्ति ने इसका एटीएम बदल कर इसे दे दिया। कुछ देर बाद इसे मोबाइल पर इसके बैंक खाते से 30 हजार रुपए निकलने का संदेश आया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। एएसपी शिव कुमार शर्मा के अनुसार पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


















