DNN नाहन
रविवार को सोलन जिला में सड़क हादसें से बाद शाम के समय सिरमौर जिला में भी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए । हादसा रौंडी के पास हुआ हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप चौरास से नौहराधार की ओर जा रही थी कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप में गहरी खाई जा गिरी। हादसे में चालक कमलराज पुत्र सुंदर सिंह (37) गांव छोगटाली, सुरेंद्रा पत्नी कमलराज (35) गांव छोगटाली, स्नेहा पुत्री कमलराज (14) गांव छोगटाली, रघुवीर सिंह पुत्र मेहर चंद (33) निवासी गांव चौरास, तपेंद्र सिंह पुत्र सोहनलाल (28) निवासी गांव चौरास, नितेश पुत्र सुभाष(20) गांव छोगटाली, राजवंती पत्नी रघुवीर (30) गांव चौरास गांव घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस में नौहराधार सीएचसी लाया गया, जहां छह घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि तपेंद्र सिंह को गहरी चोटें आने के चलते चिकित्सकों ने सोलन रेफर किया। उधर, एएसआई नौहराधार जय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई है। हादसे की जांच की जा रही है।















