DNN सोलन ब्यूरो
27 सितंबर। जिला सोलन में रविवार का दिन भी कोरोना से अछूता नहीं रह है। जिला में रविवार को भी 40 कोरोना पॉजिटिव मामलें आए है। इसकी पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से रविवार को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में 156 सैम्पलों की जांच की गई थी।
इन 156 सैम्पलों में से 40 पॉजिटिव, 103 सैम्पल नेगेटिव, 03 सैम्पल इनकनक्लूसिव निकलें है, जबकि अभी भी 10 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। जिला में आए 40 मामलों में 31 पुरुष व 09 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। रविवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में 03 सोलन, 24 बद्दी, 02 नालागढ़, 03 परवाणू, 04 एमएमयू, 03 कंडाघाट व 01 कसौली का है। इन 40 मामलों। में डारेक्ट कॉन्टेक्ट 19, आईएलआई 11, फ्लू 01 व 09 वालंटियर 09 है।















