रक्तदान एक महादान है जिससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है- राम कुमार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

2 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जिससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। राम कुमार आज ज़िला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी स्थित नगर परिषद कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से जहां मनुष्य स्वयं स्वस्थ रहता है वहीं अनेकों जिंदगियों को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां व्यक्ति का तनाव कम होता है वहीं रक्तदान हृदय की बीमारियों को कम करने में भी सहायक बनता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है तथा रक्तदान से रक्तदाता के शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव होते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदाता नियमित रक्तदान करने से कई गम्भीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकता है।
मुख्य संसदीय सचिव ने इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंहिसा की राह पर चलकर भारत को आज़ादी दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व में निखार लाना चाहिए।
उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजकों बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर लगभग 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान दिया।
नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सुरजीत, राहुल, रमन कौशल, मदन लाल, कुलदीप तथा नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं चिकित्सक इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News