ये क्या ऐसी अवस्था में मिला नवजात

Baddi + Doon Crime Others

डीएनएन बददी
दून की ग्राम पंचायत कालूझिंडा में सोमवार की सुबह एक अज्ञात नवजात शिशु को आवारा कुत्तों द्वारा नोच डाला। ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव कलरावाली में खेतों के बीच यह नवजात क्षत-विक्षत हालत में ग्रामीणों को मिला। जिसे कुत्ते नोच खा रहे थे। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्राम पंचायत प्रधान देसराज द्वारा दी सूचना के मुताबिक ग्रामीण सुबह के समय काम करने के लिए खेतों की ओर गए। जब उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक नवजात के शरीर को नोच रहे हैं। बरोटीवाला थाना के प्रभारी जयराम डोगरा ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच देखा कि कुत्ते अज्ञात नवजात के शरीर के बीच का हिस्सा पूरी तरह खा चुके थे। नवजात का सिर व टांगे ही शेष बची थी। जिसे कब्जे में लेते हुए पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को यह पता नहीं चल पाया कि इस नवजात शिशु को यहां किसने फैंका है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नवजात को जिंदा खेतों में फैका गया या फिर मरने के बाद फैक दिया गया।
डीएसपी बद्दी राहुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। मामले में धारा 317 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News