युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Politics Solan
DNN सोलन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि संगठन में उसी को स्थान मिलेगा जो संगठन के लिए निष्ठा से कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हिमाचल प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ठाकुर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
यह बात भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने सोलन में आयोजित मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर का सोलन पहुंचने पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ठाकुर ने नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोला और युवाओं से फीडबैक भी इस संदर्भ में लिया। उन्होंने बैठक में स्पष्ट किया कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में मान सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को तत्व्वजो दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में जिस जोश के साथ युवा मोर्चा ने काम किया, उससे दोहरी ऊर्जा के साथ 2022 के चुनाव के लिए युवा मोर्चा कमर कस लें।
इस मौके पर सोलन मंडल अध्य्क्ष मुकेश शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उन्हें भविष्य में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे वह पूर्वाेत्तर की तरह निभाएंगे। बैठक में महामंत्री संजीव सूद,  उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, दून मंडल के महामंत्री पूर्व में युवा मोर्चा अध्य्क्ष खेमचंद, सहमीडिया प्रभारी सौरव धीमान, जिला सोलन महामंत्री राजीव शर्मा, कसौली अध्य्यक्ष बबू अत्रि,  अर्की अध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलकराज शर्मा, सुमित कश्यप, सोनू सोनी, नरेंद्र ठाकुर  सोशल मीडिया के प्रभारी चंदन शर्मा,जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दिशु शर्मा, विनोद ठाकुर सोलन मंडल के महामंत्री अभिषेक ठाकुर,विशाल वेश, सोलन मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र जगी, अरुण ठाकुर, सचिव लाली कुमार, रजत  कुमार, सत्यम गुप्ता, गोपाल बंसल, सनी ठाकुर,रोहित भारद्वाज, रचित साहनी, अनु मेहता, वैभव अभिषेक, दिव्यांशु सहित युवा मोर्चा के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News