युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
11 जनवरी।नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 10 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अटल सदन के सम्मेलन  कक्ष में किया जा रहा हैं जिसमें कुल्लू जिले के सभी विकास खंडों से चालीस युवा प्रतिभागी  15-29  आयु वाले भाग ले रहे हैं  द्वितीय दिन की शुरुआत सुबह योग के साथ की गई जो कि सुरेश शर्मा जी द्वारा कराया गया, वही प्रथम सत्र में अनिल डोगरा जी के द्वारा सेल्फ अवेयरनेस एवं एमपैथी के बारे में युवाओ को बताया गया, अपने आपको जानना ,अपने कौशल को पहचानना आदि के बारे में युवाओ के साथ विचार विमर्श किया गया, वही द्वितीय सत्र में डॉ सत्यव्रत वैद्य द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत  नशा निवारण के बारे में बताया गया साथ ही उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला पहला ऐसा जिला हैं जहां पहला डी एडिक्शन सेंटर खोला गया और साथ ही हिमाचल प्रदेश पहला राज्य एवं कुल्लू पहला जिला बना जहां पर ट्रांजेंडर्स के लिए भी 1 कमरा है ।नशा का इलाज संभव है और ये भी एक बीमारी की ही तरह है साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा की गई जहां उन्होंने बताया की कमरा नंबर 300 में नयी दिशा केंद्र है जहां पर मानसिक अवसाद से ग्रस्त लोग वहां जा सकते है ।तृतीय सत्र में जिला लोकसंपर्क अधिकारी कुल्लू श्री नरेंद्र  शर्मा जी द्वारा समाचार लेखन के बारे में बताया गया समाचार सत्य घटना पर आधारित होते है ,समाचार लिखते ,कौन,क्या,कब,क्यों,कहा और कैसे इन छः का विशेष ध्यान रखना चाहिए वही अंतिम सत्र में युवा संयोजक युवा सेवा एवं खेल विभाग दीप्ति वैद्य उपस्थित रहे जहां उन्होंने विभागीय संबंधित जानकारी दी l

News Archives

Latest News