युवाओं को जागरूक करने के लिए युवाओं ने उठाया यह कदम, हरि सिंह ठाकुर को बनाया महासचिव

Kasauli Others Solan
DNN धर्मपुर (सोलन)
27 मार्च। युवाओं में देशभक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए कसौली के युवा आगे आए है।  इसके लिए युवाओं ने हिमाचल युवा शक्ति कसौली का गठन किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता ओम आर्य ने की। इस बैठक में सबसे पहले युवा साथियों ने एक मंच का गठन किया।  इसके बाद हिमाचल युवा शक्ति कसौली का अध्यक्ष रंजीत ठाकुर चुना गया, जबकि हुकम चन्द को उपाध्यक्ष, हरि सिंह ठाकुर को महासचिव व हरेन्द्र कुमार को सचिव चुना गयाI इस बैठक में युवा शक्ति को गठन करने का उद्देश्य बताया गया।
इस दौरान महासचिव हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि इस संगतजन के साथ जुड़े सभी युवा फिल्ड में जाकर युवाओं में देशभक्ति के लिए जागरूक  करेंगे I इसके अलावा गरीबी के कारण जिन बच्चों को शिक्षा नहीं मिलती उन बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने का प्रयास किया जाएगा। इसके आलावा महिलाओं को भी महिला सशक्तिकरण के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भी लोगों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।  युवा शक्ति के अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने बताया कि  युवा शक्ति का विस्तार के लिए जिला स्तर और राज्यस्तर पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर हर्षदीप, दीपक, रंजीत, संदीप, विकास, नरेश, बालकृष्ण, राकेश, रोहित, जगदीश, हेमन्त, चंदन, विक्रम, निशान्त, विवेक, हेमराज, सुरेश व अन्य लोग मौजूद रहे।  

News Archives

Latest News

error: Content is protected !!