DNN मंडी
04 जुलाई। मंडी जिला में शुक्रवार रात को हुड़दंग मचाने से रोकने वाले पर्यटकों द्वारा एक युवक की उंगलियां काटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। घटना के चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों को लाहुल- स्पीति जिला के कोकसर से धर दबोचा है। मामला मंडी जिला के रोटरी चौक का पर शुक्रवार को घटित हुआ जिस समय पंजाब के पर्यटक चौक पर हुडदंग मचा रहे थे उसी समय मंडी के दो युवकों द्वारा इन हुडदंगबाजों को रोकने का प्रयास किया गया जिसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों पर डंडे व तलवार से हमला किया और इसी बीच अपने बचाव में बढाए एक युवक कि हाथ की उंगलिया कट गयी।
रात को हमला करने के बाद यह आरोपी फरार हो गए। बीते दिन तक यह पुष्टि नहीं हो पाई थी की आरोपी 3 है या उससे अधिक। लेकिन करीब 12 घंटों के अन्तराल में इन हुडदंगबाजों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की हमलावरों के फरार होते ही तुरंत बाद मंडी पुलिस हरकत में आ गई और कांगड़ा, कुल्लू और लाहुल- स्पीति जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। साथ ही मंडी जिला के कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई थी। एएसपी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की चारों आरोपियों को अटल टनल के दुसरे छोर पर लाहुल- स्पीति के कोकसर में दबोचकर हिरासत में ले लिया गया था। उन्होंने बताया कि घायलों की शिनाख्त के बाद हमलावरों कि पुष्टि कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।















