DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज) 15 अप्रैल
सोलन जिला में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वीरवार को 214 चालान कर 48,700/- रूपए जुर्माना वसूला। डीएसपी रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 23, डेंजर्स ड्राइविंग के 05, वाहन में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर 01, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने पर 52, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 49, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 05, अवैध पार्किंग के 57 और 22 अन्य चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे 11 लोगों के भी चालान कर के मौके पर 5500/- रुपए जुर्माना वसूला गया है।















