यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने एक ही दिन में की है 300 चालान

Crime Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

10 अप्रैल । सोलन जिला में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है शनिवार को पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर एक ही दिन में 300 चालान कर के करीब 84,800 रुपए जुर्माना मौके पर ही वसूला। डीएसपी रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवर स्पीड 27, डेंजरस ड्राइविंग 02, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 3, बिना सीट बेल्ट के 54, बिना हेलमेट के 71 , बिना ड्राइविंग लाइसेंस 14, आवेध पार्किंग 39। वहीं सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने के 12 चालान के करीब 1000 रुपए जुर्माना व कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिना मास्क के घूम रहे 11 लोगों के चालान कर 5500 रुपये जुर्माना वसूला है।

News Archives

Latest News