DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
सोलन जिला में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है । बुधवार को पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर एक ही दिन में 232 चालान कर के करीब 63000 रुपए जुर्माना मौके पर ही वसूला। डीएसपी रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवर स्पीड 10, प्रेशर हॉर्न 1, डेंजरस ड्राइविंग 5, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 1, बिना सीट बेल्ट के 44, बिना हेलमेट के 38 , बिना ड्राइविंग लाइसेंस 22, आवेध पार्किंग 2 तथा अन्य में 109 चालान किए गए ।
















