म्यूचुअल फंड के नाम पर 3.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

12 जनवरी : राजधानी शिमला में बैंक निवेश के नाम पर खाता धारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। बैंक के ही एक कर्मचारी पर 3.89 करोड रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आईसीआईसीआई बैंक शाखा प्रबंधक सुमित डोगरा की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।छोटा शिमला थाना क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में यह घोटाला हुआ है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अरविंद साल 2015 से शाखा कसुम्पटी आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थापित था और वर्तमान में वह न्यू शिमला शाखा में पदस्थ है।इस दौरान अरविंद ने उक्त बैंक के ग्राहक से म्युचुअल फंड के नाम पर राशि जमा की और अपने निजी बैंक खाते में जमा करता रहा। लेकिन उपरोक्त निवेश का विवरण बैंक के अभिलेखों में नहीं मिला, जिसके लिए उक्त बैंक के खाताधारक ने बैंक में शिकायत की।

जिसके बाद बैंक ने अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी के संदर्भ में एक समिति का गठन किया गया। जांच के दौरान अरविंद ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है। फिलहाल छोटा शिमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News