-सीनियर वर्ग में चेतन्य व आयुषी बने बेस्ट प्लेयर
DNN सोलन
जीनियस ग्लोबल स्कूल सोलन ने वीरवार को ठोडो मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उनके साथ भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत व आभार व्यक्त किया। साथ ही खेल गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2008 से 8 बच्चों की संख्या से साथ स्कूल की शुरुआत की थी यह संख्या आज 600 तक पहुंच गई है। स्कूल अब प्ले स्कूल से मिडल स्कूल बन चुका है। जो भविष्य में हाई और सेकेण्डरी हो जाएगा।
मुख्य अतिथि सांसद सुरेश कश्यप शिक्षक ने जीनियस ग्लोबल स्कूल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन सहित अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को भी प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी उतना ही महत्व है। इससे शारीरिक, मासिक, सामाजिक विकास के साथ टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना ही लक्ष्य होना चाहिए। आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलों में भी हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न एशियन गेम्स में पहली बार देश के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीतकर सभी को गौरवान्वित किया। कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेलों से विशेष लगाव है और वह खेलों के महत्व को भी भलीभांति समझते हैं। यही कारण है कि उन्होंने खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को हर संभव सहायता व सुविधाएं प्रदान की है। सरकार के युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी खेलों का आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को देश का अच्छे नागरिक बनने की शुभकामनाएं दी। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने इस दौरान विभिन्न खेल कल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को मेडल बनाकर सम्मानित किया। मैनजमेंट की ओर से डायरेक्टर विपुल शर्मा, भुवनेश्वरी शर्मा, पुनीत वर्मा के अलावा सदस्य मृदुला शर्मा व अरुणा शर्मा भी मौजूद रही।
इस वर्ष कॉक हॉउस ट्रॉफी के खिताब पर मौर्य हॉउस ने कब्जा किया। मौर्य हाउस ने एक्टिविटी, स्पोर्ट्स, टग ऑफ वॉर, कबड्डी गर्ल्स चैंपियन व बेस्ट हॉउस के सभी अवार्ड अपने नाम किये। चेतन्य को सीनियर बॉयज में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला जबकि गर्ल्स में आयुषी ने बाजी मारी।
वार्षिक कार्यक्रम का आगाज तीनों हाउस के आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ। इसके बाद क्लासिकल डांस जुंबा डांस की प्रस्तुति ने अभिभावकों व अतिथियों का खूब मनोरंजन किया। वहीं योग और कराटे प्रदर्शन ने सभी को चकित किया। इसके अलावा एथलेटिक्स, हाई जंप और वाक्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
ये रहे मौजूद…
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री भरत साहनी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी ठाकुर मंडल महामंत्री अभिषेक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मदन ठाकुर प्रधान डांगरी, मंडल कार्यालय सचिव नेहा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा विशाखा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो कपिल, मंडल अध्यक्ष भाजयुमों कसौली गौरव ठाकुर, कार्यालय सचिव मुन्नीलाल परिहार, जिला सह-संयोजक इट गुप्ता बाजू मंडल उपाध्यक्ष वैभव भाजयुमो मंडल महामंत्री हिमांशु, कमल, अभिनव पुंडीर, गौरव, साहिल, अनु मेहता प्रीतम निशांत मुकेश कुलदीप आईटी मंडल कार्तिक पाजिमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, दयाराम चुनाव समिति प्रबंधक लेखराज की उपस्थित रहे।















