Dnewsnetwork
मोबाइल स्नैचिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ता पिंकु सहाय, निवासी गांव पतराडा, जिला पाकुड़, झारखंड ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह मोरपिन रोड पर कंपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और दोनों आरोपियों वीरेश उर्फ बृजेश निवासी गांव डड्डी, डाकघर गड़ाला, तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर, पंजाब व मनप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 11, गांव व तहसील पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।















