मोदी सरकार ने किया CBI का दुरुपयोग, हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह रहे हमेशा निशाने पर : बुद्धि सिंह

Kullu Politics

DNN आनी (चमन शर्मा)
ब्लॉक कांग्रेस आनी की मासिक बैठक उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में विश्राम में संपन्न हुई। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधि सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुधि सिंह ठाकुर ने बताया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियां के कारण प्रदेश व देश की जनता वर्तमान सरकार के कारनामों से काफी हताश और निराश हो चुकी है।  उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा के चुनाव के लिए तैयार  रहने तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की मोदी सरकार को तानाशाह करार देते हुए कहा की वर्तमान सरकार सीबीआई एनफोर्समेंट तथा आयकर विभाग का अपने विपक्ष के लोगों के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है  और हिमाचल प्रदेश  इससे अछूता नहीं रहा है। जिसका उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह है,  जिन्हें  एक झूठे केस में फसाने के लिए मोदी सरकार ने सभी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा की वर्तमान जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर भी लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में आवेदन दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सब लोग मिलकर एक होकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए कार्य करें । बैठक में उपाध्यक्ष रमेश सिंघा, सुभाष ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता फकीर चंद वर्मा पप्पू, सत्य महेंद्र ठाकुर, गुलाब वर्मा, दिलीप जोशी, हितेश कायत, ओम प्रकाश ठाकुर, सीमा वर्मा, जितेंद्र रॉकी, गुलाब ठाकुर, भगवान दास, रिंकू सोनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News