मोदी पर टिप्पणी से भड़की युवा मोर्चा, नीरज भारती के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Politics Solan

DNN सोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर युवा मोर्चा सोलन भड़क गया है। सोलन के एसपी को इस संबंध में युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष भरत साहनी के नेतृत्व में शिकायत सौंपी और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।

युवा मोर्चा का आरोप है कि नीरज भारती द्वारा हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर देश, प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विरुद्ध की गई टिप्पणियां की है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष भरत साहनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो ने देश के विरुद्ध सोशल मीडिया में अभद्र भाषा में अमर्यादित टिप्पणी करने के लिए नीरज भारती के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के उपरांत कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा के जवानों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की है। जिससे देश के लोगों की भावना आहत हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News