मोटर रैली के कारण ज़िला प्रशासन के आदेश ।

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
6 सितंबर। ग्रांफू से लोसर के बीच सडक मार्ग सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगी। यह मार्ग सुबह 7 से दोहपर बाद 3 बजे तक हिमालयन एक्सट्रिम मोटर स्पोर्टस रैली के कारण 9 और 10 सितंबर को बंद रहेगा।
यह जानकारी डीसी लाहौल- स्पीति नीरज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोर्टस की तरफ से दो पहिया और चौपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। अतः उपरोक्त अवधि के लिए सडक मार्ग दो दिन सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। हालांकि एम्बुलैंस व आपातकालीन वाहनों के लिए आवाजाही बंद नहीं होगी।
यह रैली कुल्लू के ढालपुर स्थित दशहरा मैदान शुरू होगी,जिसमें देश भर के 80 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। रैली मनाली- ग्राम्फू, कुजंम और टकचा तक जाएगी।

News Archives

Latest News