घूमने आए युवकों का मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत

Crime Kasauli Solan

DNN परवाणू

मंगलवार शाम को पिंजौर-परवाणू बाईपास पर एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 2 युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों मृतक दोस्त थे और यहां घूमने आए थे। पुलिस के अनुसार यह युवक मोटर साइकिल में सवार होकर पिंजौर की तरफ़ से टीटीआर परवाणू की ओर आ रहे थे तो बाईपास पर टिप्परा गांव के समीप मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पैराफिट से टकरा गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लाल बहादुर व सुनील के तौर पर हुई है और यह दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले थे।डीएसपी योगेश रौल्टा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में दो युवकों की मौत हुई है।

News Archives

Latest News