मोगीनंद के समीप पिकअप-बाइक में टक्कर, एक की गई जान

Himachal News Others Sirmaur

DNN कालाअंब

15 अप्रैल। एनएच 07 पर मोगीनंद क्षेत्र में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अलीजान पुत्र फतेहदीन निवासी कंडाईवाला (सढौरा) हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलीजान नाहन में दूध बेचा करता था। शुक्रवार को वह नाहन से दूध बेचकर लौट रहा था कि मोगीनंद क्षेत्र में सलानी नदी के पुल के पास सामने से आ रही पिकअप जीप से उसकी बाइक जा टकराई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेजा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News