मैहतपुर चौकी को थाना बनाने पर सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार

Himachal News Others Una
DNN ऊना
2 दिसंबर ।ऊना विस क्षेत्र के तहत मैहतपुर चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने मैहतपुर थाना स्वीकृत किया है, जिसके लिए ऊना विस क्षेत्र की समस्त जनता धन्यवादी है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर पंजाब की सीमा के साथ लगता क्षेत्र है, इसलिए यहां थाना खुलना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि थाना बनने से यहां पर पुलिसकर्मियों के विभिन्न श्रेणियों में 19 पद भी सृजित किए जाएंगे, जिसे भी सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है।
वहीं मैहतपुर में थाना खुलने पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्ष अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, बीएस चंदेल, पार्षद विपन राणा, बनवारी लाल, सोमनाथ, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश काकू, पूर्व अध्यक्ष मंजू चंदेल, विनोद कुमार बोदू, आशा कुमारी, पवन कुमार पन्ना, बलविंदर बैंस, बिंदर कौर, पुनीत भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सुखदेव सुक्खू, उपाध्यक्ष भाजपा पहुलाल भारद्वाज, पंडित हरीश पराशर, शहरी इकाई अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद दीदार सिंह तथा अरविंद बॉबी ने भी प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर थाना बनाने में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का विशेष प्रयास रहा है, जिनके मार्गदर्शन में ऊना विस क्षेत्र में पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में उभर रहा है।
-0-

News Archives

Latest News