डीएनएन राजगढ़ (शर्मा)
मैं स्वयं डिफेंस की नौकरी कर चूका हूं और बखूबी जनता हूं कि की ट्रांसफर से क्या होता है। स्थानीय विधायक सुरेश कश्यप ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि न तो मैं न ही वर्तमान सरकार ट्रांसफर में विश्वाश करती है बल्कि सरकार व कर्मचारी मिलकर काम करेंगे ताके पच्छाद विस् क्षेत्र को विकास की राह में आगे लेजाया जा सकें। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप पच्छाद कर्मचारियों के द्वारा विधायक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विधायक ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने काम को ईमानदारी से करें ताकि सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाएं आम लोगों तक पहुंचने के साथ साथ लोग उन योजनाओं का लाभ भी ले सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा में कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का रिवाज नही है सभी कर्मचारी निश्चिंत रहें कि किसी को सजा के तौर पर ट्रांसफर किया जाएगा। विधायक ने खास कर आई पी एच विभाग के कर्मचारियों को कहा कि आने वाले कुछ महीनों में आईपीएच विभाग पर खासी जिमेवारी आने वाली है जिसका वह पूरी ईमानदारी
से निर्वाह करेंगे।
विधायक ने कहा कि विभाग के पास जितना भी पानी उपलब्ध हो उसे सही ढंग से लोगों को वितरित करें ताके सभी को एक समान पानी मिल सके। इससे पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं जिनके बिना सरकार की किसी भी योजना को पूरी कर पाना मुश्किल होता है। भण्डारी ने कहा कि विधायक योजनाएं ला सकता है पैसा मुहिया करवा सकता है लेकिन उसे अमलीजामा कर्मचारी पहनाते हैं उन्होंने कहा कि जेयराम सरकार अधिकारियों व कर्मचारियों की हितेषी है इसका सबूत सरकार ने सत्ता में आते ही तीन प्रतिशत डीए देकर दे दिया है।
इससे पूर्व विधायक सुरेश कश्यप का कर्मचारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया साथ ही विधायक को शाल व टोपी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। विधायक ने कर्मचारियों की मांग पर कर्मचारियों के मीटिंग हाल के लिए दो लाख देने की घोषणा की व यह भी आश्वाशन दिया कि इस भवन के लिए बजट की कमी नही आने दी जाएगी। इस मौके पर कर्मचारी नेता नरवीर शर्मा,अनिल गौतम, धनी सिंह,हरनाम ठाकुर, के अलावा सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।















