मेधावी बेटियों को नगद पुरस्कार से नवाजा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से समाज हो रहा जागरूक

Kangra Politics

DNN धर्मशाला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका निभा रहा है इससे लिंगानुपात में भी सुधार नजर आने लगा है। यह उदगार खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने शनिवार को धर्मशाला के काॅलेज सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्याशाला में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बेटियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है, बेटियां खेलों के साथ साथ देश की सरहदों की रक्षा करने में भी अग्रणी मोर्चे पर डटी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं; उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है इसी तरह से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत भी गरीब तथा निर्धन बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाई जा रही है! उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है तथा प्रदेश के साठ हजार पात्र महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं।

      इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कांगडा जिला की 11 मेधावी बेटियों को आठ आठ हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसके साथ प्राइमरी, हाई तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लडकियों की शतप्रतिशत दाखिला करने पर क्रमश दस हजार, पंद्रह हजार तथा बीस हजार की नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, कांगडा जिला के भवारना, पफतेहपुर, प्रागपुर खंडों में शून्य से छह वर्ष आयुवर्ग के लिंगानुपात में सुधार पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देहरा के विधायक होशियार सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News