Dnewsnetwork
पुलिस जिला बददी की टीम ने एक युवक के पास से देसी कट्टा बरामद किया है। युवक यहां पर मेडिकल स्टोर चलाता रहा है और पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उससे देसी कट्टा बरामद किया।पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।युवक देसी कट्टा कहां से लगाया और किस मकसद से लगाया इसको लेकर जांच की जा रही है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झाड़माजरी में ठाकुर मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने अपनी दुकान के काउंटर में छिपा कर रखा हुआ था। आरोपी की पहचान साहिल ठाकुर निवासी मंडी (हि.प्र.), उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी मेडिकल स्टोर का मालिक है। आरोपी उक्त देसी कट्टे का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।















