मुख्यमंत्री 12 सितम्बर को सोलन में

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

11 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 सितम्बर, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 सितम्बर, 2023 को दिन में 02.30 बजे सोलन में आपदा के उपरांत किए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लेंगे तथा प्रभावित परिवारों से भेंट करेंगे। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोलन प्रवास के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास के लिए पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड इत्यादि विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

News Archives

Latest News