मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 8.55 करोड़ के 50 नए मामले स्वीकृत

Himachal News Kullu

DNN कुल्लू

18 दिसम्बर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एस.के. पराशर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान योजना के तहत 8.55 करोड रुपए के 50 नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। नए स्वीकृत मामलों में ऑनलाइन शाॅपिंग माड्यूल्स, डिजिटल फोटो स्टूडियो, हेल्थ केयर लैब्स, गेस्ट हाउस काॅटेज मोटर व्हीकल रिपेयर कैफे, रेस्तरां किरयाना- हार्डवेयर दुकानें और जेसीबी/ भवन निर्माण उपकरण से संबंधित मामले व हल्के मालवाहक वाहन आदि स्वीकृत किए गए।  इसके अतिरिक्त पूर्व में स्वीकृत विभिन्न मामलों में लगभग 49 लाख रुपए की उपदान स्वीकृतियां भी प्रदान की गई।
एस.के. पराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 2018 से क्रियान्वित की जा रही है जो अब सरकार की फ्लैगशिप योजना बन चुकी है। योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष की आयु के हिमाचली स्थाई निवासी युवक युवतियों को 40 लाख के ऋण पर क्रमश 25 व 30 प्रतिशत तथा विधवाओं के लिए 35 प्रतिशत पूंजी अनुदान का प्रावधान है। परियोजना की कुल लागत अधिकतम 60 लाख रूप्ए तक हो सकती है ।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जिला के बेरोजगार युवक युवतियों से अपील की है कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि योजना को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।  अधिक जानकारी अथवा आवेदन संबंधित समस्या के निवारण के लिए जिला उद्योग केंद्र कुल्लू कार्यालय में आकर अथवा दूरभाष नम्बर 222532 पर संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News