मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर व्यक्त किया शोक

Himachal News Others Una
DNN ऊना
11 सितंबरः दो दिवसीय प्रवास पर जिला ऊना आए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर उनकी माता के देहांत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक सदस्यों से उनका कुशलक्षेम पूछा व अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News