DNN धर्मशाला, 20 दिसंबर।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक द्वेष से उठाया गया कदम है। उन्होंने धर्मशाला में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं एवं पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ मजबूतीे से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण व प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि उन्होंने निःस्वार्थ भावना से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों को देशभर में पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर अडिग विश्वास है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर लगाए गए आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया।
गांधी परिवार द्वारा दिए गए बलिदानों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने देश के लिए बहुमूल्य योगदान दिए हैं, उसके किसी सदस्य पर इस तरह के निराधार आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक द्वेष के लिए किसी भी पार्टी को इस तरह के कृत्य शोभा नहीं देते।

संसद में नेता प्रतिपक्ष को जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: मुकेश अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को संसद के अंदर जाने से रोकने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे इसे देश के समृद्ध लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री ने संसद में प्रतिपक्ष के नेता के साथ हुए घटनाक्रम को तानाशाही करार देते हुए सरकार के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि आप संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ टिप्पणी करेंगे तो इसका विरोध पूरा देश करेगा। कांग्रेस के नेता देश की आवाज बनाकर डॉ. आम्बेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी पर अपना विरोध जता रहे थे तभी सरकार के नेताओं ने उनकी आवाज दबाने के लिए नेता प्रतिपक्ष और उनके साथियों से अभद्र व्यवहार किया। अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है लेकिन कांग्रेस लड़ाई लड़ना जानती है। पूर्व में भी जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को संसद से बाहर करने और उनका आवास छीनने के असफल प्रयास केंद्र की सरकार ने किए थे, तब भी कांग्रेस लोकतांत्रित हितों के लिए लड़ी थी और अंत में सत्य की जीत हुई थी।