मुख्यमंत्री ने जगदीश सिपहिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला
21 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और  उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके समस्त परिवार जनो के लिए इस दिखद समय को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की
अपने शोक संदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जगदीश सिपहिया कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। गौर हो कि जगदीश सिपहिया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

News Archives

Latest News