मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव 

Others Solan
DNN शिमला ब्यूरो 
12 अक्तूबर। हिमालच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटाइन था।
गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से स्वयं को परीक्षण कराने का आग्रह भी किया है। हालांकि, एक सप्ताह से क्वारंटाइन होने के कारण उनके संपर्क में कम ही लोग आए हैं।

News Archives

Latest News