DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डी न्यूज़ नेटवर्क डिजिटल मीडिया इंडिया की न्यूज़ ऐप (DNN) एक सादे समारोह में सोलन में लॉंच की। इस मौके पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि डी न्यूज़ नेटवर्क डिजिटल मीडिया इंडिया वर्ष 2017 से हिमाचल प्रदेश में अपना न्यूज़ पोर्टल डी न्यूज़ नेटवर्क (www.dnewsnetwork.in ) चला रहा है। जिसके वर्तमान में दो करोड़ से ज्यादा विजिटर्स हैं। अब लोगों नए अंदाज में हिमाचल की खबरें पहुंचाने के लिए डी न्यूज़ नेटवर्क मीडिया इंडिया ने अपनी न्यूज़ एप्प लॉन्च (DNN) की है। यह न्यूज़ ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें, वीडियो न्यूज़ भी लोगों को उपलब्ध होगी। हिमाचल के सोलन जिला से लॉन्च होने वाली डीएनएन अपनी तरह की पहली ऐप है। जिसमें लोगों को विभिन्न तरीकों से न्यूज़ कंटेंट उपलब्ध होंगे और भी रुचि के हिसाब से खबरें पढ़ सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश के ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क डी न्यूज़ नेटवर्क डिजिटल मीडिया की स्थापना स्वर्गीय श्री चंद्र मोहन डोभाल ने वर्ष 2017 में की थी यह न्यूज़ नेटवर्क हिमाचल प्रदेश का तेजी से बढ़ता हुआ नेटवर्क है और लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
आप भी डाउनलोड कर सकते हैं न्यूज़ आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.global.mcxnews
















