DNN शिमला
10 मार्च। हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस हादसे को लेकर दुःख जताया है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी जारी किए और तुरंत फौरी राहत के तौर पर हादसे में घायल हुए लोगों 10, 000 व मृतकों को 4 लाख रुपए दिया जाएंगे।
बता दें कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बोंदेडी तीसा मार्ग पर निजी बस कॉलोनी मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी। अभी तक आठ की मौत हो चुकी है।बस को खाई में गिरते देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया।

क्या कहना है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि चंबा में हुए दुखद बस हादसे को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। चंबा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताय कि बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी तथा बस में लगभग 18 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए तीसरा अस्पताल भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी तथा राहत के तहत घायलों को 10000 तथा मृतकों को चार लाख योगी योजना के तहत है वह दिया जाएगा।















