मुख्यमंत्री के59 जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला 

26 मार्च मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 26 मार्च, 2023 को 59वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस के पर उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर में बधाई देने आने वाले लोगों कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और राजनेताओं के लिए विशेष तैयारी की गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च, 1964 को नादौन में हुआ था। मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका पहला जन्मदिन है। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह पहला मौका है, जब लोगों के पास उन्हें बधाई देने का अवसर है। इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्तर पर कुछ कार्यक्रम तय कर रखे हैं। रविवार के दिन मुख्यमंत्री शिमला में ही रहने वाले हैं।

जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक किरण भड़ाना ने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, विधायक रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, मीडिया को-ऑर्डिनेटर यशपाल शर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

News Archives