मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित होगा यह कार्यक्रम, तैयारियां शुरू

Politics Shimla
DNN शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्म दिवस पर 6 जनवरी, 2020 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड मिनी मैराथन दौड़ आयोजित कर रहा है।
खेल नियंत्रण बोर्ड के प्रवक्ता सरजीव मैहरा ने आज यहां बताया कि यह दौड़ 6 जनवरी को प्रातः 7 बजे सचिवालय परिसर के प्रांगण से आरम्भ होकर पुलिस नियंत्रण कक्ष, माल रोड से होती हुई सचिवालय परिसर में सम्पन्न होगी। मैराथन का शुभारम्भ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड खेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. आर.एन. बत्ता करेंगे। दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी 5 जनवरी, 2020 को सांय 5.30 बजे तक सचिवालय के अलर्जली भवन के कमरा न. 314, 327, 227 तथा 205 में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

News Archives

Latest News