मिड डे मील वर्करज यूनियन ने SDM के माध्यम से निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन

Others Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश)

15 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन ने सीटू के बैनर तले एसडीएम पच्छाद के माध्यम से निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग को एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में मिड डे मील वर्करज को 8250 रुपये मासिक वेतन दिया जाने बारे। जिसमे 31 अक्टूबर 2019 के माननीय उच्च न्यालय के मिडे डे मील वर्करज को 10 महीने के बजाए 12 महीने का वेतन देने के निर्णय को लागू करना तथा मिड डे मिल वर्करज की नोकरी से सम्बंधित 25 बच्चों की शर्त को हटाया जाए तथा सभी स्कूलों में 2 मिड डे मील वर्करज की भर्ती की जाए। साथ ही इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तथा 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों में मुताबिक मिडे मिल वर्करज के लिए पेंशन व ग्रेजुएटी की सुविधा लागू की जाए। इसके अलावा भी कई मांगें प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन ने इस ज्ञापन में अंकित की हैं।

News Archives

Latest News