DNN सोलन
ब्लॉक काग्रेस सोलन की बैठक रविवार को सोलन विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त शर्मा ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने के बारे में भी बताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं को शक्ति से जोड़ा जाएगा, जिससे सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अपनी आवाज पहुंचा सकें। इस दौरान निर्णय लिया गया कि हर माह के पहले रविवार को बैठक होगी। अभी तक हर माह की चार तारीख को यह बैठक होती रही है। बैठक में सभी पदाधिकारियों से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को 11 बजे सोलन के चिल्ड्रन पार्क में एकत्र होने का आग्रह किया।
इस बैठक में ब्लॉक लक्ष्मी दत्त शर्मा , सुरिंदर ठाकुर ,उषा शर्मा , सावित्री संख्यान , कंचन राणा , रीता ठाकुर , हरी मोहन शर्मा ,, मुकेश शर्मा , राम सवरूप शर्मा , पी आर कश्यप , विनेश धीर , मदन हिमाचली, अनिल , केशव कांत , हितेश शर्मा , देविंदर कश्यप , वेद प्रकाश , निशा ठाकुर , धर्म पाल ,विजय शर्मा , हरबंश ठाकुर , देव दत्त धीमान , सरीनल्ड ठाकुर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।















