मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा 6 हिरासत में

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन

29 जनवरी । सोलन जिला के परमाणु थाना के तहत पड़ने वाले तंबूमोड़ के समीप हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। युवक का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान युवक जय कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में पूछताछ के लिए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार तंबूमोड़ में रेहड़ी लगाने को लेकर यह मारपीट 24 जनवरी को आठ बजे हुई थी। जिसके बाद नेकराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह तंबू मोड़ के पास रेहड़ी लगाकर चाय और मैगी बेचता है। 24 जनवरी को रात करीब 8:00 बजे वह अपनी पत्नी और बेटों के साथ अपनी रेहड़ी पर था। उसी वक्त साथ में रेहड़ी वाले एक अन्य व्यक्ति ने इसे रेहड़ी हटाने को कहा। जब इसने इंकार किया तो उसने कुछ साथियों के साथ इससे मारपीट की। जिसमें युवक को अधिक चोटें आई और इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि मारपीट मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives