DNN सोलन
फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही सोलन पुलिस ने मानव भारती विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार की जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में एसआईटी द्वारा पहले से गिरफ्तार 2 लोगों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 16 मार्च तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं इस विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा ने अदालत से अपनी अग्रीम जमानत याचिका का वापिस ले लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अदालत से रजिस्ट्रार की जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।















