मानपुरा, बद्दी तथा गुरुमाजरा में स्थापित किए गए आदर्श मतदान केंद्रः नरेंद्र आहलूवालिया

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others

DNNमानपुरा

07 नम्बर निर्वाचन अधिकारी (52-दून) एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए बद्दी नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि 52-दून विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों का वितरण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 50 प्रतिशत मतदाता पर्चियों के वितरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी 52-दून ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार दून विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है, जिनमें मानपुरा-2, बद्दी-2 तथा गुरुमाजरा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया हैं। जिन्हें बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग के आदेशानुसार स्थापित कर दिया गया है।
-0-

News Archives

Latest News