DNN सोलन
शूलिनी माता मंदिर के परिसर में रविवार सोलन में 2 गरीब लड़कियों की शादी करवाई गई। मां शूलिनी सेवादल संस्था ने यह शादी करवाई गई। शूलिनी सेवादल के प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि सोलन (कथेड़) के चनोल गांव के परवेश शर्मा की शादी कठियाल गांव की आरती से करवाई। वहीं दूसरी शादी परवाणू के गांव कुरला के हीरा लाल की सोलन (दयोठी) की रहने वाली ममता से करवाई। यह दोनों ही परिवार अति निर्धन थे और पैसे की वजह से इन्हें शादी करवाने में दिक्कतें आ रही थी।
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था गरीब परिवारों की भलाई के लिए कार्य करती है और अब तक संस्था द्वारा 11 गरीब कन्याओं की शादियां करवाई गई है। उन्होंने बताया कि संस्था आगे भी इसी तरह अपने कार्य करती रहेगी। इस संस्था में प्रधान सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल व जितेंद्र साहनी, महासचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज बंसल, सहसचिव सन्नी बंसल व वीरेंद्र जसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य हेमी अग्रवाल व जितेंद्र जैन शमिल है, जो निरंतर सामाजिक कार्य मे जुटे हुए है।















