DNN सोलन
सोलन जिला के परमाणु में एक महिला द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि महिला ने अपने ही घर की रसोई में फंदा लगाकर आत्महत्या की मृतक महिला की पहचान ने रेणु के तौर पर हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस आत्महत्या करने के कारणों को जानने में जुटी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।















