महिलाओं में प्रदेश सरकार के प्रति खासा उत्साह

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन
18 सितंबर भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन नाहन के जिला परिषद भवन में रविवार को आयोजित हुआ । सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई।

राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने नाहन में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति खासा उत्साह है। प्रदेश में महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं जिसमें भारी संख्या में महिलाएं उपस्थिति दर्ज कर रही हैं । उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार सत्ता में आने वाली हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी प्रदेश की भोली-भाली जनता को लुभाने के लिए कई ऐलान कर रही है लेकिन अब प्रदेश की जनता झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिला वोट की कीमत 1 हजार तो कांग्रेस पार्टी ने महिला वोट की कीमत 1500 लगाई है । लेकिन अब महिलाएं जागरूक हो चुकी है।
इंदु गोस्वामी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा,
उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस सरकार ने मात्र लोगों के साथ छलावा किया और देश की जनता को महंगाई के भोज तले दबाया हैं । कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के बयान पर पलटवार करते हुए हिंदू गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस काल में गैस सिलेंडर 1400 से पार हुआ करता था । तब कांग्रेस नेताओं को यह नहीं दिखता था। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट करने जा रही है
इंदु गोस्वामी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा,

News Archives

Latest News