ममलीग में बादल फटा 4 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल के सोलन जिला के ममलीग क्षेत्र में बादल फटने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें4 बच्चे शामिल है। बादल फटने के कारण कुछ 13 लोग मकानों में दब गए थे, जिनमें से 6 लोगों को बाहर निकाला गया जबकि 7 की दबने के कारण मौत हो गई। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने गहरा दुख जताया है। जिस स्थान पर बादल फटने की घटना घटी है वह स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का अपना क्षेत्र है। वहीं बादल फटने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम राहत कार्य के लिए पहुंच गई है। इस घटना में दो मकान एक गौशाला भी बह गई है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार के अन्तर्गत पंचायत सायरी के ज़डौण गांव में रति राम व इनके बेटे हरनाम के दो मकान बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए । जिसमें हरनाम का मकान पुरी तरह से नष्ट हो गया है। इसमें 4 व्यक्ति थे तथा रति राम के मकान में 9 व्यक्ति थे। दोनों मकानों में कुल 13 लोग थे, जिसमे से 6 व्यक्तियों को जिंदा व 7 व्यक्तियों के शव (जिसमें 4 बच्चे हैं) गाँव वालोंव पुलिस चौकी सायरी केकर्मचारियों की मदद से निकाला जा चुका है। मृतको में हरनाम उम्र 38 साल, कमल किशोर उम्र 35 वर्ष, हेमलता 34 वर्ष, राहुल 14 वर्ष,नेहा 12 वर्ष, गोलू 8 वर्ष, रक्षा 12 वर्ष शामिल है। इसके अतिरिक्त एक महिला कान्ता देवी की टांग टूट गई है जिसे उपचार हेतु भेजा गया तथा पांच अन्य लोग बिल्कुल ठीक है। उन्होंने बताया कि मौका तक पहुंचने के लिए चारों तरफ से रोड़ बन्द है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड़ खोलने का कार्य जारी है। दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने घ टना पर शोक जताया है।

News Archives

Latest News